देहरादून: प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, पर सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 120वीं कड़ी सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश की जनता को जागरूक और सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम है।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, पर सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को नैशविला रोड़ स्थित नियर मोहन मंदिर बूथ नं. 59 पर पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 120वीं कड़ी सुनी। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से देश को कई लाभ हैं। यह कार्यक्रम देश के नागरिकों को अपने विचार और सुझाव साझा करने का एक मंच प्रदान करता है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं और देश के नागरिकों को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

महाराज ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के नागरिकों को जागरूक और सशक्त बनाने में मदद करता है। यह कार्यक्रम देश के नागरिकों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करता है और उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताता है। यह कार्यक्रम देश के विकास में योगदान करने के लिए देश के नागरिकों को प्रेरित करता है। श्री महाराज ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के नागरिकों को एकजुट करने में मदद करने के साथ-साथ देश के विकास में काम करने के लिए भी प्रेरित करता है।

मन की बात कार्यक्रम में पार्षद अशोक डोबरियाल, पूर्व पार्षद सतीश कपूर, भाजपा वार्ड-अध्यक्ष दिनेश सेमवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, पीके अग्रवाल, रोहिला, अशोक सेठी, मनोज धीमान, भानु, सुनील सिंह, जगदीश यादव और मोहन लाल वर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

WordPress Emporium Custom Product in WooCommerce Order Custom Product Tabs Manager Plugin – Product Tabs Manager Custom Scrollbar — Revamp Scrollbars to Match Your Website’s Aesthetic Custom Start Date for WooCommerce Subscriptions Custom User Registration Fields for WooCommerce Custom Woocommerce Discounts Customer Chat for WhatsApp Customizable headings for Elementor – Headinger Customize Post Categories for WPBakery Page Builder CustomMade – Customized Jewellery & Goldsmith Elementor Template Kit